क्रिप्टो करेन्सी क्या होती है, क्रिप्टो से पैसा कैसे कमाया जाता है
| A virtual image of different currency |
क्रिप्टो करेन्सी क्या होती है?
आइये जानते है कि क्रिप्टो करेंसी क्या होती है।
क्रिप्टो करेंसी एक प्रकार की करेंसी (मुद्रा ) होती है जो लोगो दवारा आदान प्रदान की जाती है पर इसे हाथों से छुआ नहीं जा सकता क्योंकि ये एक प्रकार का कंप्यूटर सॉफ्टवेयर होता है। इसलिए इसे डिजिटल या वर्चुअल करेंसी भी कहते है।
क्रिप्टो करेंसी
तो क्रिप्टो करेंसी एक डिजिटल पेमेंट सिस्टम होता है जिसमे लेन देन कंप्यूटर की भाषा में किया जाता है, क्रिप्टो करेंसी किसी भी देश या किसी सरकार दवारा रेगुलेटेड नहीं है। इसलिए यह एक डिसेंट्रलाईज़ेड नेटवर्क पर कार्य करता है जिसे ब्लॉकचैन कहते है। यह कम्पुयटर का नेटवर्क होता है जो पीर टु पीर टेक्नोलॉजी पर कार्य करता है। मतलब जब कोई ट्रांजक्सन होती है तो सभी कम्प्यूटर्स में वो ट्रांजक्सन रिकॉर्ड होती है और जब सभी इसे कंफर्म कर देते है तो वो ट्रांज्कसन पूरी मानी जाती है।
बिटकॉइन, एथेरियम , रिप्पल और लाईटकोईन कुछ मशहूर क्रिप्टो है। भारत में क्रिप्टो इनकम पर ३०% टैक्स का प्रावधान भी है।
क्रिप्टो को ख़रीदा या बेचा कैसे जाता है ?
क्रिप्टो को ख़रीदा या बेचा इंटरनेट पर ही जाता है इसके लिए बहुत सारी वेबसाइट है जिन्हे एक्सचेंज कहते है। इन एक्सचेंज पर जाकर आप इन्हे खरीद और बीच सकते है। इसके लिए आपको इनपर अपना अकाउंट ओपन करना होता है। हर एक क्रिप्टो को आप अपने मोबाइल में या कंप्यूटर में रख सकते हो। इसके लिए आपको उस क्रिप्टो का वॉलेट डाउनलोड करना होता है। वॉलेट एक प्रकार का सॉफ्टवेयर होता है जिसमे एक एड्रेस होता है जैसे आपका बैंक अकाउंट नंबर। तो आप इसे एक्सचेंज से खरीद कर अपने पास भी रख सकते है।
क्रिप्टो से पैसा कैसे कमाया जाता है
क्रिप्टो करेंसी का रेट बहुत ही तेज़ी से बढ़ता तथा गिरता है। तो इसको आप एक्सचेंज पर ट्रेड करके पैसा कमा सकते है।
अगर आप जानना चाहते है ट्रेड कैसी की जाती है या क्रिटो से लेकर कोई और सवाल है प्लीज कमेंट में पूछिए।
Comments
Post a Comment